Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडबीएसएफ के पायलट ने मुख्यमंत्री के गांव उड़ान भर कर रचा इतिहास।...

बीएसएफ के पायलट ने मुख्यमंत्री के गांव उड़ान भर कर रचा इतिहास। वहीं से टेक ऑफ व वहीं की लैंडिंग।

सतपुली 19 अक्टूबर 2019 (हि. डिस्कवर)।

लो जी…मुख्यमंन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। नयार घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने की उनकी योजना को तब पंख लग गए जब पर्यटन विभाग के आमन्त्रण पर हिमालयन ऐरो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बीएसएफ के पायलट अजय आधान ने पावर पैराग्लाइडर के माध्यम से मुख्यमंन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गांव खैरासैण से उड़ान भरी व वहीं लैंड कर इतिहास रचा।

पायलट अजय आधान ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने खैरासैण में मुख्यमंन्त्री के घर के पास धान के खेतों से ही टेक ऑफ किया व वहीं लैंडिंग भी की।

इस दौरान क्षेत्रीय बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मुख्यमंन्त्री के भाई बृजमोहन सिंह रावत, जिला साहसिक खेल अधिकारी के एस नेगी, तहसीलदार सतपुली सुरेश चंद डबराल, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व शिक्षाविद राजेन्द्र रावत व पुलिस बल वहां मौजूद था।

वीडियो देखें:-

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT