Friday, August 28, 2026
Homeउत्तराखंडनेता जी सुभाष चन्द्र बोस पर दी मुख्यमंत्री ने सफ़ाई। कहा-उनके ट्वीट...

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस पर दी मुख्यमंत्री ने सफ़ाई। कहा-उनके ट्वीट से हुई छेड़छाड़।

देहरादून 23 जनवरी, 2020 (हि. डिस्कवर)

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस पर दी मुख्यमंत्री ने सफ़ाई। कहा-उनके ट्वीट से हुई छेड़छाड़।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि दिनांक 23 जनवरी, 2020 प्रातः 08.41 बजे उनके व्यक्तिगत ट्वीटर एकाउंट से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते एक ट्वीट किया गया था। जिसका किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूल ट्वीट में छेड़छाड़ कर सरकार के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर सोशल मीडिया में वायरल किया गया है।

इस पोस्ट को एडिट कर वायरल करके उनकी छवि को धूमिल करने तथा जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस सम्बन्ध में अविलम्ब जांच कर दोषियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उपपुलिस महानिरीक्षक देहरादून को निर्देश दिए हैं।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES