Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तराखंडदशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक- मुख्यमंत्री

दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक- मुख्यमंत्री

देहरादून 08 अक्टूबर, 2019(हि. डिस्कवर) 
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की पूर्जा अर्चना की। तत्पश्चात् रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। रावण अधर्म का प्रतीक था जिसका विनाश हुआ।
उन्होंने कहा कि दशहरा भारतीय परंपरा का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें समाज में जहां भी बुराई नजर आती है उसे दूर करने का भी सन्देश देता है। अच्छा इंसान बनकर ही हम अच्छे समाज व देश के निर्माण में सहभागी बन सकते हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि दशहरा भगवान राम की लंका विजय से जुड़ा पर्व भी है। श्री राम भारतीय संस्कृति एवं आदर्शता के प्रतीक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से अपने त्यौहारों को शांतिपूर्व एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाने की भी अपेक्षा की।  
बन्नू बिरादरी के संरक्षक श्री हरीश विरमानी ने बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी को मुख्यमंत्री द्वारा 1.50 लाख की धनराशि दिये जाने पर उनका आभार जताया।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने दशहरे की बधाई देते हुए सभी से देहरादून को प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने का भी संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिये बहुत ही नुकसान दायक है। इससे मुक्ति पाना समाज के व्यापक हित में है।
इस अवसर पर विधायक हरबंश कपूर, खजान दास, गणेश जोशी, विनोद चमोली एवं पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT