Saturday, July 27, 2024
Homeलोक कला-संस्कृतिजयराम आश्रम संस्था ने एक लाख पच्चीस हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत...

जयराम आश्रम संस्था ने एक लाख पच्चीस हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष को दिया।

हरिद्वार/देहरादून 08 सितम्बर, 2019(हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद हरिद्वार के भूपतवाला स्थित जयराम आश्रम में आयोजित ब्रम्हलीन श्री देवेंद्र स्वरूप राज ब्रह्मचारी की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम आश्रम ट्रस्ट की ओर से ब्रह्मलीन स्वामी की प्रेरणा से उनके शिष्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा अपने गुरू की परम्परा को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो एक सराहनीय कार्य है। ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालयों में छात्रों को शिक्षा देकर संत परम्पराओं का गौरव बढ़ा है।

विद्यालयों में संस्कृति को जीवंत रखने के लिये संस्कृत भाषा शिक्षा के लिए सरकार सदैव हर संस्था को साथ लेकर कार्य करेगी। सम्बधित विभागों को भी इस हेतु निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 में हरिद्वार में भव्य महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा। राज्य सरकार सकुशल कुंभ आयोजित कराने के लिए संत समाज द्वारा दिये गये सुझावों को गम्भीरता से लेगी, संत समाज के सहयोग से भव्य एवं दिव्य कुम्भ का आयोजन किया जायेगा।

जयराम आश्रम संस्था की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु एक लाख पच्चीस हजार की धनराशि का चेक भी मुख्यमंत्री को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधायक संजय गुप्ता, स्वामी यतीश्वरानंद, आदेश चौहान, जिलाधिकारी दीपेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेन्थिल अबुदई, मंण्डलेश्वर और महामंण्डलेश्वर सहित संत, महंत आदि उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES

ADVERTISEMENT