Tuesday, March 25, 2025
HomeUncategorizedचमोली आपदा में 41 परिवार प्रभावित। तत्काल सहायता के लिए जिलाधिकारियों को...

चमोली आपदा में 41 परिवार प्रभावित। तत्काल सहायता के लिए जिलाधिकारियों को जारी किए गए 5 करोड़ रुपये।

देहरादून 16 जुलाई 2018 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद चमोली के थराली, घाट व चमोली में हुई अतिवृष्टि एवं भूस्खलन के कारण प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री एवं अहैतुक सहायता वितरित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं।
अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए एक मोटर पुल एवं 08 पैदल पुलियाओं की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दिये हैं। ऊर्जा विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने एवं पेयजल विभाग को क्षतिग्रस्त पेयजल लाईनों को सुचारू रूप रखने के निर्देश दिये है। मौसम विभाग द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बारिस की संभावना व्यक्त की गई है। इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी ने बताया कि अहैतुक एवं अन्य सहायता प्रदान करने के लिए समस्त जिलाधिकारियों के निवर्तन में 05-05 करोड़ की धनराशि पूर्व में उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सामग्री जिला प्रशासन द्वारा वितरित की जा रही है।
ज्ञातव्य है जनपद चमोली के तहसील थराली, घाट व चमोली क्षेत्र में अतिवृष्टि व भूस्खलन के कारण 41 परिवार प्रभावित हुए हैं। राजस्व, आपदा प्रबन्धन एवं पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा प्रभावित स्थलों का निरीक्षण कर राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविर लगाये गये है, जहाॅ उनके लिए भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गयी है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES