Wednesday, December 10, 2025
Homeउत्तराखंडकलालघाटी, झण्डीचौड़, चिलरखाल व जसोधरपुर में फैक्ट्री मजदूरों को पिछले तीन दिन...

कलालघाटी, झण्डीचौड़, चिलरखाल व जसोधरपुर में फैक्ट्री मजदूरों को पिछले तीन दिन से बांट रहे हैं खाना।

कोटद्वार 15 अप्रैल 2020 (हि. डिस्कवर)

समाज सेवा में दिखावा सिर्फ वे लोग करते हैं जो एक किलो फल बांटने के भी फोटो अपडेट करते हैं लेकिन ये समाजसेवी पिछले तीन दिन से लगभग ढाई सौ लोगों को खाना खिला रहे हैं लेकिन एक भी फोटो सोशल साइट्स पर नहीं आई।

ज्ञात हो कि कोटद्वार भावर क्षेत्र में जशोधरपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में कई मजदूर रहते हैं जबकि कलालघाटी, झण्डीचौड़ व चिलरखाल क्षेत्र में गरीब, मजदूर व नेपाली कई ऐसे परिवार हैं जो दैनिक ध्याडी से जीवन यापन करने वाले लोग हुए।

किशनपुरी स्थित डॉ. कंडवाल की पुत्रवधू प्रणिता इस क्षेत्र में पूर्व में 10 – 10 किलो सूखा राशन बांट चुकी थी लेकिन इन लोगों का कहना था कि राशन को पकाएंगे कैसे। गैस, लकड़ी इत्यादि की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अब जब शासन ने पका खाना देने के लिए हामी भर दी है तब क्षेत्रीय पार्षद राकेश बिष्ट, समाजसेवी मदन गुसाईं के साथ मिलकर हम लोगों ने अनामिका वेडिंग पॉइंट में पिछले तीन दिनों से लगभग 250 लोगों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी उठाई।

श्रीमती प्रणिता कंडवाल ने कुछ फोटो इसलिए भेजी क्योंकि कल पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह नेगी व उनकी पत्नी मेयर अनिता नेगी ने भी इस अभियान में शिरकत की। श्रीमती कंडवाल ने कहा कि आप खबर मत बना देना क्योंकि अगर हम मानव सेवा कर रहे हैं तो फिर फोटो खिंचवाकर फेसबुक में डालने से इसका कोई सेवा भाव नहीं रह जायेगा।

शायद श्रीमती प्रणिता कंडवाल व उनकी टीम यह नहीं जानती कि इस फोटो के माध्यम से समाज में कई और लोगों के मन में भी समाजसेवा की भावना जागृत हो सकती है और वे भी आगे आकर कोरोना संक्रमण काल में गरीबों व मजबूरों के लिए सहारा बनें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES