Sunday, April 27, 2025
HomeUncategorizedएक से सात हर बर्ष अक्टूबर होता है वन्य जीव सप्ताह- प्रेम...

एक से सात हर बर्ष अक्टूबर होता है वन्य जीव सप्ताह- प्रेम चंद अग्रवाल

रायवाला 1 अक्टूबर2018 (हि. डिस्कवर)
मोतीचूर रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व  के तत्वाधान में  स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी राजकीय इंटर कॉलेज रायवाला के प्रांगण में  वन्य जीव सप्ताह का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चंद अग्रवाल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया
इस अवसर पर  अग्रवाल ने कहा है कि  मनुष्य और जीव-जंतुओं के बीच तालमेल स्थापित करने के लिए  प्रत्येक वर्ष  वन्य जीव जंतु सप्ताह का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच में किया जाता है ! उन्होंने कहा है कि मानव आबादी  जंगलों की ओर बढ़ रही है  परिणाम स्वरूप जीव जंतु  ग्रामीण क्षेत्रों की ओर  अपना रुख कर रहे हैं  । जंगल के किनारे रहने वाले नागरिकों को  जागरूक कर  वन्य जीव जंतुओं को सुरक्षित रखने के लिए  व्यापक स्तर पर  कार्य करने की आवश्यकता है।
प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि  बहुत सारी पशु पक्षियों की प्रजातियां आज समाप्त होने के कगार पर है जीव जंतुओं को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं और स्वयं को जीव जंतुओं से सुरक्षित रखने के लिए भी जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास भी किए जा रहे हैं परंतु इसके बावजूद भी बांघ के आंतक से लोग परेशान रहे हैं ।
इस अवसर पर राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर ने वन विभाग द्वारा स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी  अवगत कराया ! निदेशक राजाजी नेशनल पार्क सनातन सोनकर, वन्य जीव संरक्षण प्रदीप कुमार , ग्राम प्रधान सतेन्दर धर्मादा, वेद प्रकाश कुमारी,  चंद्र सिंह नेगी ,राजेश जुगलान , विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ, अजय शेखर बहुगुणा,  बीएस तोमर,  रेंज अधिकारी दिनेश उनियाल ,  प्रमोद ध्यानी, ज्वाला प्रसाद , राजेंद्र मोहन नौटियाल, शरणप्पा कुमार आदि लोग उपस्थित थे
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES