Thursday, August 27, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने फिल्म शूटिंग के लिए शानदार पहल की- कबीर बेदी!

उत्तराखंड सरकार ने फिल्म शूटिंग के लिए शानदार पहल की- कबीर बेदी!

देहरादून 28 सितम्बर, 2019(हि. डिस्कवर) 

उत्तराखंड सरकार ने फिल्म शूटिंग के लिए शानदार पहल की- कबीर बेदी!

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कबीर बेदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका उत्तराखंड में स्वागत किया। दोनों के बीच उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने के संबंध में विचार विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने अभिनेता बेदी को राज्य सरकार द्वारा फिल्म शूटिंग को बढावा देने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बेदी ने कहा कि उत्तराखंड  सरकार के फिल्म शूटिंग के लिये सराहनीय पहल की गई है।  यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और आम-जन का व्यवहार फिल्म जगत को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित करता है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES