Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे केदारनाथ धाम, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे केदारनाथ धाम, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद राज्यपाल रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां पर वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।वहीं, इसके बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम भी जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, वे दोपहर चार बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद वे चमोली जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दशहरे के दिन पांच अक्तूबर को राज्यपाल हेमकुंड साहिब आस्था पथ का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के लिए होंगे रवाना।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES