Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तराखंडनियुक्ति- पत्रकार योगेश भट्ट बने राज्य सूचना आयुक्त ,आदेश जारी

नियुक्ति- पत्रकार योगेश भट्ट बने राज्य सूचना आयुक्त ,आदेश जारी

देहरादून। धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारी व पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त बनाया है। प्रभारी सचिव एस एन पांडे की ओर से 25 नवंबर को आदेश जारी किए गए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर उनका चयन किया है। समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल और कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास शामिल हैं। योगेश भट्ट उत्तराखण्डराज्य आन्दोलन में भी काफी सक्रिय रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES